बच्चो की पढाई को लेकर अधिकतर अभिभावक चिंतित रहे है| सभी अभिभावकों की ख्वाहिसें होती है कि वो अपने बच्चे को तमाम आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अच्छे स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करवाएं| लेकिन कई बार यह देखा जाता है की अभिभावकों के तमाम जद्दोजहद के बावजूद भी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अभाव में अपनी पढाई करने को मजबूर होते है| इसी सिलसिले में हमने सोचा की क्यों ना आज आपको पटना शहर के 10 ऐसे टॉप स्कूलों से रूबरू करवाया जायें, जो बेहतरीन संसाधन से परिपूर्ण होने के साथ ही अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भी राष्ट्रीय स्तर तक पहचान रखते है| आइये सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त ऐसे ही 10 टॉप स्कूलों के बारें में विस्तार से जानना शुरू करते है:
1. डी.पी.एस (Delhi Public School)
सीबीएसई एजुकेशनल बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय की गिनती शहर ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में नंबर एक पर होती है| पटना में अवस्थित इस स्कूल की स्थापना तक्शिला एजुकेशनल और डी.पी.एस के जॉइंट वेंचर के तौर पर 1998 में हुई थी|
पाठ्यक्रम
- छात्रों को उत्कृष्ट और आधुनिक शिक्षा के अनुसार पढाया जा सके इस वजह से यहाँ शिक्षकों के लिए भी स्किल्स डेवलपमेंट के लिए वर्कशॉप और ट्रेनिंग सेशन की व्यवस्था कराई जाती है|
- छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी खासा ध्यान दिया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- विद्यालय की दो शाखाएं है, एक जूनियर विंग जोकि नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए है तथा दूसरा सीनियर विंग जोकि कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए है|
- छात्रों के लिए विद्यालय के कैंपस में लॉन, हवादार कक्षाएं, प्रयोगशाला, एक आउटडोर रंगमंच और खेल के लिए प्लेग्राउंड की भी समुचित व्यवस्था है|
- विद्यालय परिसर के मुख्य आकर्षण का केंद्र कचरा रीसाइक्लिंग और जल संचयन संयंत्र है जो कचरे से कागज बनाने का काम करता है|
विद्यालय का पता
चंदमारी, पी एस शाहपुर, दानापुर छावनी, पटना – 801502
फ़ोन: 06115225118 ई-मेल: info@dpspatna.com
वेबसाइट: www.dpspatna.com
2. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल (D.A.V. Public School)
खगौल में स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक को-एजुकेशनल स्कूल है| डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की पहचान केवल प्रदेश तक ही सिमित नहीं है| इस विद्यालय की पहचान पुरे देश के श्रेष्ठतम स्कूलों में से एक रहा है|
पाठ्यक्रम
- किंडरगार्टन से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा डी.ए.वी. सीबीएसई करिकुलम के अनुसार छात्रों को प्रदान की जाती है|
- ख़ास बात यह है कि, डी.ए.वी के पाठ्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्श भी शामिल किए गए हैं|
- इस विद्यालय के छात्रों को हिंदी तथा संस्कृत द्वितीय और तृतीय भाषा के तौर पर पढाया जाता है|
- विद्यालय में छात्रों के लिए एक्स्ट्रा- करिकुलम गतिविधियों पर भी ख़ास ध्यान दिया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- विद्यालय में छात्रों के लिए आधुनिक तथा विशाल कक्षाएं, एक बहुउद्देशीय हॉल, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं तथा बड़े खेल मैदान की समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध है|
- समय-समय पर छात्रों के कौशल में निखार लाने के लिए विद्यालय के तरफ से सीजनल कैंप की व्यवस्था|
- स्कूल के पुस्तकालय में साहित्यिक और संदर्भ सहित सभी वर्गों की किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध हैं|
- विद्यालय में पूरी तरह से वातानुकूलित कंप्यूटर प्रयोगशाला को तीन वर्गों में बांटा गया है| तीन वर्गों में से एक वर्ग कक्षा 12वीं के लिए है, जिसमे कंप्यूटर प्रयोगशाला के प्रशिक्षक उच्च तकनीक सॉफ्टवेयर की डिग्री से शिक्षित हैं| इसके साथ ही अन्य दो खंड मध्यम और जूनियर छात्रों के लिए अलग से वर्ग और प्रशिक्षक भी विभाजित है|
विद्यालय का पता
कैंट सड़क, खगौल, पटना – 801105
फ़ोन: 9798353206 ई-मेल: davkhagaul@hotmail.com
वेबसाइट: www.davkhagaul.org
3. सेंट माइकल हाई स्कूल (St. Michael’s High School)
सन 1858 में पूर्व छात्रों और इशाई सोसाइटी द्वारा स्थापित किया गया सेंट माइकल हाई स्कूल की पहचान एक उच्च माध्यमिक कैथोलिक स्कूल के तौर पर है| सेंट माइकल हाई स्कूल देश के सबसे पुराने मिशनरी स्कूलों में से एक है|
पाठ्यक्रम
- विद्यालय विशाल कक्षाएं तथा अत्याधुनिक सुविधाओ से पूरी तरह लैश है|
- खेल के लिए, स्कूल में क्रिकेट पिच, बास्केटबाल कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, तीन सॉकर फ़ील्ड, टेबल टेनिस कोर्ट और एक स्विमिंग पूल भी मौजूद है|
कैंपस सुविधाएं
- विद्यालय में छात्रों के लिए विशाल कक्षाएं तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है|
- विद्यालय के मुख्य आकर्षण का केंद्र बड़े भू-भाग पर फैला खेल मैदान है|
- विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से शांत और सौम्य है|
- चारो तरफ से लगे पेड़-पौधे विद्यालय के खूबसूरती में चार चाँद लगाते है|
विद्यालय का पता
दीघा घाट, पटना, बिहार – 800011
फ़ोन: + 91-612-2262450, + 91-612-2262532
ई-मेल: info@stmichaelspatna.edu.in
वेबसाइट: www.davkhagaul.org
4. डॉन बोस्को अकादमी (Don Bosco Academy):

भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिषद (सीआईएससीई), नई दिल्ली से सम्बद्धता प्राप्त डॉन बोस्को अकादमी एक सह-शैक्षिक, अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय है| यह विद्यालय डॉन बोस्को एंग्लो-इंडियन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्रबंधित किया जाता है| इससे इतर इस विद्यालय को अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों के राष्ट्रीय आयोग द्वारा अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में भी मान्यता प्राप्त है|
पाठ्यक्रम
- विद्यालय प्रशिक्षित शिक्षकों से परिपूर्ण है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को भाषा, संगीत, पर्यटन और योग में अपनी रूचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
- विद्यालय के छात्रों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फेंकने वाली गेंद, कराटे और योग जैसे क्रियाकलाप में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- विशाल भूखंड में निर्मित स्कूल बिल्डिंग तमाम अत्याधुनिक सुविधाओ से लैश है|
- विद्यालय भवन के सामने विस्तृत रूप से फैला खेल मैदान है|
- नगरीय कोलाहल से दूर|
- इंटीरियर गेम्स के लिए समुचित व्यवस्था|
- विद्यालय में मौजूद पुस्तकालय में किताबों की बड़ी मात्र में संकलन|
विद्यालय का पता: दीघा-आशिना रोड, पी.ओ. दीघा घाट,पटना, बिहार – 800011
फ़ोन: + 91 785 9 002500; +91 612 2560212/2560816
ई-मेल: enquiry@donboscopatna.com
वेबसाइट: www.donboscopatna.com
5. जवाहर नवोदय विद्यालय

सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना साल 1988 में हुई थी| उसी वक़्त से इस विद्यालय की पहचान एक बेहतरीन सह-शैक्षिक, अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के तौर पर पुरे देश में रही है| मालूम हो कि यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है. जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है|
पाठ्यक्रम
- सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करवाई जाती है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को खेल, संगीत, पर्यटन और योग में अपनी रूचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, स्टेशनरी और बोर्डिंग की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है|
- विद्यालय भवन पूरी तरह से शांत वातावरण में अवस्थित है|
- छात्र व छात्रा के लिए अलग से छात्रावास की व्यवस्था|
- विद्यालय भवन के सामने भव्य खेल मैदान|
विद्यालय का पता: ए.एन कॉलेज, बोरिंग आरडी के विपरीत, बिक्रम पटना (बिहार) – 801104
फ़ोन: 06135-225333
ई-मेल: jnvbikrampatna@gmail.com
वेबसाइट: jnvbikram.bih.nic.in/ContentPage.htm
6. नोट्रे डेम अकादमी
सीबीएसई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त नोट्रे डेम अकादमी वस्तुतः एक गर्ल्स स्कूल है| रोमन कैथोलिक आर्किडोसिस से जुड़े इस विद्यालय को नोट्रे डेम सिस्टर्स सोसाइटी द्वारा प्रबंधित (मैनेज) किया जाता है|
पाठ्यक्रम
- सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के बावजूद विद्यालय अकादमिक कार्यक्रम नॉर्ट डेम की एजुकेशनल हेरिटेज पर पुर्णतः आधारित है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्र भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार के लिए अन्य जगहों पर होने वाले कार्यक्रम की गतिविधि में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को खेल, संगीत, पर्यटन और योग में अपनी रूचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- विद्यालय में छात्राओं के लिए विशाल कक्षाएं होने के साथ-साथ तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध है|
- विद्यालय के मुख्य आकर्षण का केंद्र पुस्तकालय है| जहाँ करीब 28000 से अधिक भिन्न-भिन्न पुस्तके मौजूद है|
- विज्ञानं व कंप्यूटर लैब की व्यवस्था|
विद्यालय का पता: पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना (बिहार) – 800013
फ़ोन: 0612-2277791(प्राइमरी स्कूल), 0612-2262332(सेकेंडरी स्कूल)
ई-मेल: info.ndapatna@gmail.com
वेबसाइट: notredameacademypatna.in
7. सेंट जोसफ कॉन्वेंट हाई स्कूल
सीआईएससीई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सेंट जोसफ कॉन्वेंट हाई स्कूल साल 1852 में स्थापित हुआ था| यह विद्यालय प्रदेश के सबसे पुराने मशीनरी विद्यालयों में से एक है|
पाठ्यक्रम
- सीआईएससीई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल कक्षा 1 से आठवीं तक के लिए इंटर स्टेट बोर्ड के पाठ्यक्रम का पालन करती है जबकि कक्षा 11वीं से 12वीं तक आईसीएसई पाठ्यक्रम का पालन करती है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को खेल, संगीत, पर्यटन समेत अन्य गतिविधियों में अपनी रूचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
कैंपस सुविधाएं
- बड़े भू-भाग में फैला विद्यालय का विशाल भवन ही स्कूल के मुख्य आकर्षण का केंद्र है|
- विद्यालय भवन के सामने बड़े भूखंड में फैला भव्य खेल मैदान|
- चौतरफा हरे-भरे पेड़ पौधों से घिरा विद्यालय भवन|
- आधुनिक सुविधाओ से लैश विद्यालय का कैंटीन, पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशाला|
- जूनियर और सीनियर वर्गों के लिए स्कूल में दो अलग-अलग कंप्यूटर प्रयोगशालाएं|
विद्यालय का पता: अशोक राजपथ, बन्किपोर, पटना (बिहार) – 800004
फ़ोन: 0612-2677620 ई-मेल: info.ndapatna@gmail.com|
वेबसाइट: www.sjccjpatna.org
8. लोयोला हाई स्कूल
1969 में सेंट गेब्रियल के मॉन्टेफोर्ट ब्रदर्स सोसाइटी द्वारा प्रशासित एक ईसाई धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थान द्वारा स्थापित लोयोला हाई स्कूल सीबीएसई द्वारा सम्बद्धता प्राप्त एक सह-शैक्षणिक स्कूल है|
पाठ्यक्रम
- सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में पुर्णतः सीबीएसई पाठ्यक्रम का पालन किया जाता है|
- विद्यालय में पढने वाले छात्रों को खेल, संगीत, पर्यटन समेत अन्य गतिविधियों में अपनी रूचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
- विद्यालय में समय-समय पर खेल सम्बन्धी प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है|
- स्कूल समग्र शिक्षा के लिए उत्कृष्ट वातावरण होने का दावा करता है|
कैंपस सुविधाएं
- नगरीय कोलाहल से दूर शांत और सुरम्य वातावरण में अवस्थित विद्यालय भवन|
- विद्यालय भवन के सामने विस्तृत रूप से फैला खेल मैदान है|
- विद्यालय में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओ से लैश पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला|
विद्यालय का पता: पी.ओ. सदाकत आश्रम, कुर्जी, पटना – 800010
फ़ोन: 0612 – 2262272/9470883331
ई-मेल: loyolapat@yahoo.com
वेबसाइट: www.loyolapatna.org.in
9. आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल
आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल शहर के पुराने स्कूलों में से एक है| पिछले करीब 38 वर्षो से नए बाईपास में स्थित, इस विद्यालय का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करना है| विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है|
पाठ्यक्रम
- सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में एलकेजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को पुर्णतः सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित सिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है|
- स्कूल में पढने वाले छात्रों को पाठ्यक्रम के अलावा इस बात के लिए भी शिक्षित किया जाता है कि, वे कैसे तनाव से हटकर पढाई कर सके!
- विद्यालय के अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दूसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बैग लाना अनिवार्य नहीं है|
- विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाते है|
- स्कूल आईआईटी-जेईई और एनईईटी परीक्षा के लिए भी छात्रों को विशेष रूप से तैयार करती है|
कैंपस सुविधाएं
- शहर के मध्य में अवस्थित विद्यालय भवन|
- स्कूल को अकादमिक, प्रशासनिक, छात्रावास और मोंटेसरी ब्लॉक में वर्गीकृत किया गया है|
- 15,000 से अधिक किताबें तथा ऑडियो-विज़ुअल और सीडी रूम के साथ संग्रहीत पुस्तकालय|
- छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भव्य खेल मैदान|
विद्यालय का पता: सुदर्शन विहार, न्यू बाईपास रोड, जगनपुरा, पटना- 800020|
फ़ोन: 0612-2380144
ई-मेल: info@aspcspatna.in
वेबसाइट: aspcspatna.ac.in
10. सेंट कैरेंस हाई स्कूलस
सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त व डोनाल्ड पैट्रिक गैल्स्टाउन और बारबरा गैल्स्टाउन द्वारा स्थापित सेंट कैरेंस हाई स्कूल एक सह-शैक्षणिक, अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल है| विद्यालय का मोटो है “श्रम इनाम देता है”|
विद्यालय अपने लक्ष्य को परिभाषित करते हुए कहती है कि, “हम अनुशासन और ईमानदारी की एक ठोस नींव के साथ सम्मान, करुणा, न्याय और अखंडता जैसे बुनियादी मानवीय गुणों को विकसित करने का प्रयास करते हैं जो एक मजबूत चरित्र का नेतृत्व करते हैं|”
पाठ्यक्रम
- सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में प्री-प्राथमिक से बारहवीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है|
- स्कूल में पढने वाले छात्रों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पढाया जाता है|
- विद्यालय में समय-समय पर पढाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम के भी प्रबंध किये जाते है| ताकि बच्चो में खेल, संगीत सहित अन्य क्षेत्रो में रूचि विकसित हो|
कैंपस सुविधाएं
- बड़े भू-भाग में फैला विद्यालय का विशाल भवन|
- पुर्णतः सुव्यवस्थित और सुसज्जित कक्षाएं|
- इंटीरियर गेम्स की भी समुचित व्यवस्था|
- अत्याधुनिक सुविधाओ से लैश कंप्यूटर लैब|
- विज्ञान के सभी शाखाओ के लिए अलग-अलग लैब की व्यवस्था|
विद्यालय का पता: गोला रोड, दानापुर, पटना- 801503
फ़ोन: 0612-3225633
ई-मेल: stkarens@rediffmail.com
वेबसाइट: www.stkarenshighschool.com
उपरोक्त सभी विद्यालयों के बारे में हमने आपको संछिप्त में जानकारी दी है| हम उम्मीद करते है कि आप किसी भी विद्यालय को लेकर निष्कर्ष तक पहुचने से पहले एक बार स्वयं विद्यालय में जाकर मुआयना कर लेंगे| या फिर आप किसी भी विद्यालयों के निचे संलग्न उसके अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उस विद्यालय के बारे में परोक्ष रूप से जानकारी हासिल कर सकते है|